हाथी के बारे में टॉप 30 रोचक बातें(Top 30 interesting facts about elephant)

हाथी एक ऐसा जानवर है जो संसार में लगभग सभी जगह पाया जाने वाला जानवर है और हाथी विशव का सबसे बड़ा जानवर है,हाथी पानी को 4/5 मील दूर से ही पता कर सकता है आज आप ऐसे ही कुछ रोचक तथ्य हाथी के बारे में जानोगे।

हाथी के बारे में रोचक बातें

1.हाथी अपने पैरों का उपयोग सुनने के लिए भी करते हैं। जब हाथी चलते हैं तो जमीन में एक विशेष प्रकार का कंपन पैदा होता है। इस कंपन से हाथी दुसरे हाथियों के बारे में जान लेते हैं।

2.हाथी के दाँत उसके जीवन काल के दौरान बढ़ते रहते हैं।

3.हाथी की सुँड ऊपरी होंठ और नाक से जुड़ी होती है।

4.एक हाथी की चमडी लगभग एक इंच तक मोटी होती हैं।

5.एक हाथी का बच्चा अकसर आराम के लिए अपनी सूँड चुसता है।

6.जानवरों में हाथीओं का दिमाग सबसे बड़ा होता है।

7.नर हाथी 12 से 15 साल की आयु के बीच झुंड़ छोड़ देते हैं।

8.मादा हाथी बहुत बड़े झुंड़ो में रहते हैं जिन का नेतृत्व एक बुढ़ी मादा हाथी करती है।

9.हाथी लगभग एक दिन में 120 किलो तक भोजन खा जाते हैं।

10.हाथी दिन के 16 घंटे सिर्फ खाने में ही बिता देते हैं।

11.हाथी लंम्बे समय तक पानी में तैर सकते हैं।

12.हाथी आमतौर पर 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफतार से चलते हैं।

13.हाथीयों का जीवन काल औसतन हम मनुष्यों की तरह 70 साल तक का ही होता है।

14.जवान अफरीकन हाथी का वजन लगभग 6,160 किलोग्राम तक होता है और भारतीय हाथीयों का 5000 किलोग्राम तक।

15.जवान अफरीकन हाथी की लंम्बाई 13 फीट तक बढ़ जाती है और भारतीय हाथीयों की 10 फीट।

16.अफरीकन हाथीयों के कान भारतीय हाथियों से बड़े होते हैं।

17.इतने बड़े कान होने के बाद बावजूद भी हाथी की सुनने की समता कम होती है।

18.अफरीकी मादा हाथियों का गर्भकाल 22 महीने का होता है।

19.मादा हाथी हर 4 साल में एक बच्चे को जरूर जन्म देती है। इसका गर्भकाल औसतन 22 महीने तक का होता है। 1 प्रतीशत मामलों में जुडवा बच्चे जन्म लेते हैं। नव जन्में हाथी की लंम्बाई लगभग 83 सेंटीमीटर और वजन 112 किलो.

20.अब तक दुनिया में प्राप्त हुए भिन्न जीवाश्मों से पता चला है कि आज से 5 करोड़ साल पहले हाथियों की करीब 170 प्रजातीयां विकसित थी।यह जीवाश्म ऑस्ट्रेलीया और अंर्टाकटिका को छोड़ सभी महाद्वीपों में पाए गए हैं।

21.हाथी अपनी सूँढ से एक फर्स पर गिरा छोटा सा सिक्का भी उठा सकते हैं।

22.हाथी साफ सुथरा रहना पसंद करते हैं और हर रोज नहाते हैं।

23.अगर किसी झुंड का एक हाथी मर जाए तो सारा झुंड अजीब-अजीब तरह से गरज़ कर शौक मनाता है।

24.हाथी कभी भी आपस में नही लड़ते।अगर किसी हाथी को कोई चोट लगती है तो दुसरा हाथी उसकी सहायता जरूर करता है।

25.हर हाथी की गरज़ भी हम मनुष्यों की आवाज की तरह भिन्न होती है।

26.हाथी एक एकलौता जानवर है जो कि कूद नही सकता और जिसके चार घुटने होते है।

27.हाथी दिन में बहुत कम सोते हैं। बस ज्यादा से ज्यादा 4 घंटे।

28.एक हाथी पानी की गंध को 4/5 किलोमीटर की दुरी से सूंघ सकता है।

29.हाथीयों में यौवन अवस्था आमतौर पर 13 जा 14 साल की आयु में आ जाती है।

30.हाथी लेट कर नही ब्लकि खड़े होकर ही सोते हैं।